शाउमावि सुखरीकला में तीन दिवसीय बाल दिवस कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

चांपा/सुखरीकला। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सुखरीकला मे तीन दिवसीय बाल दिवस कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह 14 नवंबर से 18 नवंबर तक विविध प्रकार के खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डीसी बंजारे प्राचार्य खम्हार जिला रायगढ़ तथा विशिष्ट अतिथि टेम लाल चौहान अध्यक्ष शिक्षा समिति सुखरीकला, संतोष सोनंत उपसरपंच सुखरीकला, तिरथराम तांब्रे सदस्य शिक्षा समिति तथा अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य बीएल चौधरी की उपस्थिति मे संपन्न हुआ। खेल शिक्षक सनत कालेलकर के विशेष मार्ग दर्शन मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे थ्रो बाल बालिका वर्ग मे कु.कल्पना साहू विवेकानंद सदन एवं कु.जागृति अम्बेडकर सदन प्रथम कु.प्रिया बरेठ रानी लक्ष्मीबाई सदन द्वितीय कु.सुहानी चौहान विवेकानंद सदन तृतीय स्थान प्राप्त किये। थ्रो बाल बालक वर्ग मे पियुष बैरागी प्रथम रानी लक्ष्मीबाई सदन, विक्रम बरेठ द्वितीय विवेकानंद सदन तथा देवकुमार तृतीय स्थान सावित्रीबाई सदन प्राप्त किये।स्लो साइक्लिंग बालक वर्ग मे शुभम सिदार प्रथम, नमन चौहान द्वितीय, देवकुमार तृतीय तथा स्लो साइक्लिंग बालिका वर्ग मे आकांक्षा यादव प्रथम, पुनम केवट द्वितीय, दुर्गेश्वरी कश्यप तृतीय स्थान पर रहे। रस्सा कसी बालिका वर्ग मे स्वामी विवेकानंद सदन प्रथम तथा अम्बेडकर सदन द्वितीय स्थान पर रहा।रस्सा कसी बालक वर्ग मे अम्बेडकर सदन प्रथम एवं सावित्रीबाई फूले सदन द्वितीय स्थान प्राप्त किये।
शिक्षक वर्ग थ्रो बाल मे प्रथम स्थान बीएल चौधरी प्राचार्य,तथा भृत्य पुनीतराम खाण्डे, द्वितीय स्थान पर बुधराम यादव भृत्य तृतीय स्थान पर अश्वनी लहरे व्याख्याता ने जीत हासिल किया। इसी तरह प्राथमिक शाला शांति नगर से आकांक्षा तांब्रे,सुनील बरेठ हिमांशु बरेठ, यशवंत, सुरभि साहू ने थ्रो बाल मे अपनी जौहर का प्रदर्शन किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कृति यादव भाषण मे प्रथम ,पुनम केवट द्वितीय, कु ज्योति -कु चांदनी तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार कु पुष्पांजलि यादव, रघुबीर सिंह कंवर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर डीसी बंजारे व्याख्याता सुखरीकला को प्राचार्य पद पदोन्नत होकर जिला रायगढ विखं लैलूगा हाईस्कूल खम्हार के लिए भावभीनी विदाई एवं सम्मान विद्यालय परिवार के द्वारा शाल श्रीफल मोमेन्टो एवं प्रतीक चिह्न भेट कर विदाई दी गई।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर विद्यालय परिवार के द्वारा सभी छात्र छात्राओ सहित स्टाफ सदस्यगण तथा पंचायत के पंचगणो को खीर पुडी चांवल दाल सब्जी भोजन खिलाया गया। कार्यक्रम मे मंच संचालन एस के कालेलकर पीटीआई तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य बीएल चौधरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे व्याख्यातागण केएस कंवर,आरके राठौर,एएल डहरिया, एमआर राज,अश्वनी लहरे, डीएल कंवर, एलएन सोनकर,श्री मति एम अवस्थी, श्री मति अनिता साहू ज्योति सोनी, पुरूषोत्तम कंवर संजय कर्ष, ओपी साहू,युवराज सिंह, रघुनाथ बरेठ, पुनीतराम, अरविंद यादव, नान बाई प्रधान, बुधराम यादव सहित एनएसएस स्वयंसेवक आर्यन टंडन, रघुबीर सिंह कंवर, खोमंत मन्नेवार, ओमकिशन, उमेश, विकेश, यामिनी साहू, दुर्गेश्वरी कश्यप, अंजली, तनिषा मन्नेवार, सहित छात्र छात्राओ और पंचायत के पंचगणो का सक्रिय सहयोग रहा।

RO No. 13467/ 8