बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य पकड़ाए

कोरबा। स्थानीय पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले सिंडिकेट से जुड़े तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह लोग रैकी करने के बाद विभिन्न क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को अंजाम देते थे। बताया कि आरोपी कोरबा जिले के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं जिन्होंने कुछ समय पहले ही एक चोर गिरोह को ज्वाइन किया था। गिरोह के साथ रहते हुए उन्होंने कई तरह की तकनीक को समझा और इस पर काम करना शुरू किया। सिंडिकेट के सदस्यों के द्वारा यहां वहां से चोरी कर लाई जाने वाली बाइक के बदले उन्हें एक अच्छी प्रोत्साहन राशि दी जाती थी जबकि सिंडिकेट का संचालक मोटी रकम में ऐसी गाडिय़ों को बेच देता था। यहां वहां पर हुई घटनाओं के बाद कुछ मामले पुलिस के पास पहुंचे और जांच पड़ताल तेज की गई। एक सूचना के आधार पर पुलिस स्थित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनसे काफी अहम जानकारी मिली। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

RO No. 13467/10