मैनपुरी में टीनशेड गिरने से दो बच्चों समेत तीन की मौत, परिवार के अन्य 3 लोगों की हालत गंभीर

मैनपुरी। घर में सो रहे परिवार पर मंगलवार की रात कच्ची दीवार टिन शेड के साथ भरभराकर गिर गई। इससे मलबे में दबकर दो बच्चों सहित तीन की मृत्यु हो गई और तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए । कुरावली थाना क्षेत्र के गांव आठपुरा निवासी बृजेश कुमार जाटव पुत्र लालसिंह का गांव में कच्चा मकान बना हुआ है। कल रात्रि करीब 11 बजे बृजेश अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ कच्ची दीवार के ऊपर रखी टिनशेड के नीचे लेटे हुए थे, अचानक कच्ची दीवार और इस पर रखा टिन शेड भर भरा कर गिर गया। दीवार के मलबे में सभी लोग दब गए। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबे सभी को बाहर निकाला। जब तक सभी को मलबे से बाहर निकाला गया तब तक 40 बर्षीय रुबी पत्नी बृजेश कुमार, 8 बर्षीय दिलीप कुमार पुत्र बृजेश कुमार, 13 वर्षीय बेबी पुत्री बृजेश कुमार की मौत हो चुकी थी। बृजेश कुमार, गुडिय़ा पुत्री बृजेश, पल्लवी पुत्री बृजेश गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर ललित भाटी मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, है। साथ ही तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में दो बच्चों सहित तीन की मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घायलों का उपचार कराया है। बृजेश कुमार अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे थें, जिसके लिए उन्होने कच्ची दीवार के पास ही दूसरी दीवार बनाने के लिए नींव खोदी थी।
बताया जाता है कि इस नींव में पानी भर गया गया था, जिससे कच्ची दीवार भी एक तरफ झुक गई थी। कच्ची दीवार काफी कमजोर भी हो गई थी, जो रात्रि को भरभराकर गिर गई।

RO No. 13467/11