
नई दिल्ली। देश में इंडिगो की ऑपरेशनल दिक्कतों के कारण हजारों यात्रियों की उड़ानें रद हुई और कई रूट्स पर किराए अचानक बहुत बढ़ गए। इसी स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किराए पर सख्त नियंत्रण लगाने और यात्रियों को जल्द राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
एयरफेयर पर सरकार की कैप
मंत्रालय ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि अब सभी एयरलाइंस को तय सीमा के भीतर ही किराया रखना होगा। नए किराया सीमा इस प्रकार है:-
- 500 किमी तक- अधिकतम 7500 रुपये
- 500–1000 किमी- अधिकतम 12000 रुपये
- 1000–1500 किमी- अधिकतम 15000 रुपये
- 1500 किमी से ऊपर- अधिकतम 18000 रुपये
- PIB के अनुसार, ये कैप सभी तरह की बुकिंग पर लागू होगी, चाहे एयरलाइन की वेबसाइट से टिकट लिया गया हो या ऑनलाइन ट्रैवल एजेंट से। सरकार ने कहा कि ये कैप तब तक लागू रहेगी, जब तक किराए सामान्य स्तर पर वापस नहीं आ जाते या आगे की समीक्षा नहीं होती।
एयरलाइंस को निर्देश
मंत्रालय ने आदेश जारी कर एयरलाइंस से कहा है किटिकट उपलब्धता सभी फेयर बकेट में बनी रहे, किसी भी रूट पर अचानक या असामान्य किराया वृद्धि न की जाए और सभी एयरलाइंस किराया कैप का सख्ती से पालन करें।





















