
जांजगीर-चापा। छत्तीसगढ़ कहरा समाज द्वारा नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह जिला मुख्यालय जांजगीर के आडिटोरियम में कहरा समाज का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जांजगीर के ऑडिटोरियम भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक व्यास कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में इंजीनियर रवि पाण्डेय एवं नगर पालिका जांजगीर अध्यक्ष रेखा देवा गढ़वाल रही। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान रामजानकी की प्रतिमा में ज्योति प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विधायक व्यास कश्यप ने कहरा समाज प्रदेशाध्यक्ष मुकेश राकेश एवं महासचिव हरिहर आदित्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों को सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ लाल कटकवार द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया एवं सभी केंद्राध्यक्षों को भी शपथ ग्रहण कराया गया। रवि पाण्डेय एवं रेखा देवी गढ़वाल ने मंच को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहरा समाज को शिक्षा में और आगे बढऩे एवं समाज को ज्यादा से ज्यादा संगठित होने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि व्यास कश्यप ने मंच से समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के युवाओं को समाज को आगे बढ़ाने का दायित्व निभाना चाहिए।
विधायक ने मंच से कहरा समाज भवन जांजगीर के निर्माण कार्य के लिए बीस लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन कहरा समाज युवा संगठन के संरक्षक लखेश्वर आदित्य एवं दीपक आदित्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देव व्रत आदित्य प्रांताध्यक्ष मछुआ महासंघ कल्याण समिति, गायत्री गणवाल प्रदेशाध्यक्ष देवेश कुमार सिंग वरिष्ठ समाजसेवी नवीन धीवर, संतोष मल्लाह, अध्यक्ष देव कुमार आदित्य लखेश्वर आदित्य दीपक आदित्य अशोक कटकवार लालमणि राकेश माधुरी आदित्य, रविशंकर कटकवार, शिवमोहन बघेल एवं सचिव खिलावन आदित्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

















