
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे और उद्घाटन भाषण देंगे। पीएम मोदी आज सुबह लगभग 9:40 बजे शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और उद्घाटन भाषण देंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस.कृष्णन ने कहा है कि गुरुवार को एआई इंपैक्ट समिट पब्लिक के लिए बंद रहेगा। गुरुवार को सिर्फ वही व्यक्ति समिट में आ सकेंगे जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा। इसकी जगह सरकार ने एआई समिट को 21 फरवरी को भी जारी रखने का फैसला किया है।
पब्लिक एआई एक्सपो में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक आ सकेंगे
इस दिन पब्लिक एआई एक्सपो में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक आ सकेंगे। अब तक के कार्यक्रम के मुताबिक 20 फरवरी को समिट समाप्त हो रहा था जिसकी अवधि एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है। गुरुवार को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एआई इंपैक्ट समिट का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति भी लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर दर्जन भर से अधिक देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री मौजूद र हेंगे। शाम में प्रधानमंत्री वैश्विक स्तर की कंपनियों के सीईओ के साथ राउंडटेबल सम्मेलन में भाग लेंगे।























