
कोरबा। कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मैं एक्सीडेंट की रोकथाम के लिए कई प्रकार के प्रयत्न किए – गए। इसके साथ ही लोगों को सडक़ सुरक्षा जागरूकता का पाठ भी ट्रैफिक पुलिस की ओर-से पढ़ाया गया। पुलिस ने कहा कि लोगों की जान की-सुरक्षा जरूरी है इसलिए अभियान को चरणबद्ध रूप से जारी रखा जाएगा। एडिशनल एसपी लखन पटले-और एसपी सिटी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में फील्ड स्टाफ ने-अपने सहयोगियों के साथ कोरबा के कोसाबाड़ी से मेडिकल कॉलेज सुर झगरहा तक सडक़ के किनारे लगे पेड़ों पर रेडियम पट्टी लगाने के साथ पेंटिंग भी की। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी उनकी सींग में ऐसे पट्टे लगाए गए। विशेष तौर पर रात्रि में गाडिय़ों की लाइट के रिफ्लेक्ट होने से यह चमकते हैं और ऐसे में वाहन चालकों को संकेत मिलता है कि आसपास में स्थिति क्या है। रोड एक्सीडेंट को टालने के लिए यह तकनीक उपयोगी साबित हुई है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक मनोज राठौर ने बताया कि टीम के सभी सदस्यों का सहयोग इस कार्य में प्राप्त हो रहा है। ट्रैफिक टीम का प्रयास यही है कि किसी भी कारण से अनहोनी ना हो और इसमें कोई हताहत भी ना हो।























