ट्रेलर ने टेंपो, बस, 407 और दो दुकानों को रौंदा, फल विक्रेता की मौत, 5 घायल

हजारीबाग, 14 मार्च ।
चरही मोड़ पर शनिवार सुबह एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने कई वाहनों और सडक़ किनारे की दुकानों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेलर हजारीबाग की ओर से आ रहा था। हादसे में सबसे पहले ट्रेलर ने एक टेंपो को चपेट में लिया, इसके बाद एक बस, एक 407 वाहन और सडक़ किनारे लगी दो गुमटियों (दुकानों) में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में फल विक्रेता उदय सिंह (पिता सूरज सिंह, निवासी नीमडीह) अपनी गुमटी में मौजूद थे और मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद चरही मोड़ पर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुटी। एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की शुरुआती सूचना थी, लेकिन बाद में उदय सिंह को निकाला गया।दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर की तेज़ रफ्तार और संभवत: ब्रेक फेल होना मुख्य वजह हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। मौके पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद है।

RO No. 13467/11