
कोरिया बैकुण्ठपुर। देश व्यापी तिरंगा यात्रा को संदर्भ में भाजपा जिला कार्यालय छिंदडांड़ बैकुण्ठपुर में जिला कार्यशाला में हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
बैठक में मुख्य रूप मे प्रभारी रामकिसुन सिंह, विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, संयोजक कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बसंत राय, राजेश सिंह, अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, नपाध्यक्ष अरूण जायसवाल, जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर, ईश्वर राजवाड़े, शारदा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा उपस्थित रहें। प्रभारी रामकिसुन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से ऑपरेशन सिंदूर पूर्णत: सफल रहा। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रमुख रूप से मंडल योजना बैठक 8 अगस्त को निर्धारित किया गया है एवं जिला स्तर 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। संयोजक कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान को जिला, मंडल व बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। जिला और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने मंडल प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक-सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर, गीता राजवाड़े, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, सह प्रभारी गणेश यादव, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।













