त्रिवेणी इंजिकॉन्स कर रहा था बिना सुरक्षा के काम, मजदूर की मौत पर मामला दर्ज

दीपिका पुलिस कर रही मामले की जांच
कोरबा। कार्य के दौरान मलबा गिरने से मजदूर विशाल नायक की मौत एवं एक अन्य मजदूर के घायल होने के मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
घटना पिछले साल 25 अक्टूबर को दीपका थाना अंतर्गत गेवरा हेलीपेड के पास हुई थी। त्रिवेणी इंजीकान्स की साइट हेलीपेड गेवरा के पास सेंटरिंग का काम चला रहा था। मजदूर पर लगे हुए थे। शाम लगभग 5 बजे मिट्टी गिरने से दो मजदूर दब गए। दोनों को एनसीएच अस्पताल गेवरा लाया गया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर विशाल नायक को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई करण को ईलाज के लिए भर्ती किया। विशाल नायक 26 साल निवासी कुंजडीह थाना जिला सराईकला झारखंड की मौत पर मर्गकायम कर जांच में लिया गया। पुलिसने जांच में पाया कि नाली निर्माण कार्यके दौरान सुरक्षा के लिए ठेकेदार,जीएम एवं कार्य कराने वाले के द्वाराकोई सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं करानेव कार्य कराने में लापरवाही बरतने केकारण हादसा हुआ। जांच पश्चातत्रिवेणी इंजीकान्स लिमि. कंपनी केठेकेदार जीएम मुस्ताक आलम व कार्यकराने वाले तबारक अंसारी पर धारा106 (1) के तहत केस दर्ज किया है।कार्य में लापरवाही के दौरान इस तरहके अन्य मामले भी सामने आए हैं।इसकी जांच पुलिस कर रही है। दीपकाथाना क्षेत्र में ही कार्य के दौरान दो ठेकामजदूर मारे गए थे। इन मामलों कीजांच भी पुलिस मर्ग कायम कर कररही है। पुलिस का कहना है किपरिजनों का बयान दर्ज करने के बादही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RO No. 13467/10