
कुशीनगर, 0८ फरवरी ।
हाईवे पर ट्रक और कार के टकराने से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी हाटा पहुंचाया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चारों घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। कार में सवार सात युवक हाटा नगरपालिका के वार्ड नंबर चार के अहिरौली तुलादास में एक पार्टी करके हाटा लौट रहे थे। हाटा कोतवाली से एक किलोमीटर पूरब हाईवे पर स्थित एक मैरेज हॉल के सामने कार में ट्रक ने टक्कर मार दिया।
इस घटना में हरी पुत्र पुरुषोत्तम 23 वर्ष, निवासी अहिरौली तुलादास नितीश पुत्र कृष्ण मुरारी 20 वर्ष, निवासी पिपरा कपूर व अमन पुत्र श्रवण वर्मा 26 वर्ष निवासी अहिरौली तुलादास की मौत हो गई। वहीं सूरज वर्मा 22 वर्ष निवासी अहिरौली तुलादास, शैलेश वर्मा 18 वर्ष निवासी हाटा खासमुकेश वर्मा 19 वर्ष निवासी अहिरौली तुलादास विकास वर्मा 26 वर्ष निवासी अहिरौली तुलादास को सीएचसी हाटा में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है।

























