
नई दिल्ली 13 नवंबर। दक्षिणी कोरिया के बुचियोन शहर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर गुरुवार को एक ट्रक ने सडक़ पर पैदल चल रहे यात्रियों को रौंद दिया। इस घटना में दो लोगों की जान गई है। पुलिस के अनुसार, हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है। बुचियोन शहर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि एक 60 साल के अज्ञात ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।























