यात्रियों से भरे ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 2 घायल

पटना [एजेंसी]।रविवार को अहले सुबह मनेर के उर्स मेला देख कर टेम्पू से घर लौट रहे लोगों को अनियंत्रित बेलगाम ट्रक ने जबरदस्त रूप से टक्कर मार दिया। घटना बिहटा-आरा मुख्य मार्ग में परेव,लेखन टोला के समीप बतायी जा रही है। दर्दनाक दुर्घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार आधा दर्जन लोगों की मौके वारदात पर मौत हो गयी । जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर बिहटा पुलिस ने दल बल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।
मृतक की पहचान भोजपुर के आरा के चिक टोली निवासी गुड्डू कुमार(33),मो इम्तियाज उर्फ बुलेट(30),मो सहजाद (22) , दौलतपुर निवासी मो शहजाद का तीन वर्षीय पुत्री शफना एवं ढेड़ वर्षीय पुत्र मो अस्फी के रूप में की जा रही है।
वहीं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार सभी लोग अपने ही परिवार के बताए जा रहे है। सभी मनेर दरगाह से उर्स मेला देखकर रविवार को सुबह घर आरा लौट रहे थे।रास्ते में लेखन टोला के समीप आरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बेलगाम ट्रक ने ऑटो में जबरदस्त रूप से धक्का मार दिया।

RO No. 13467/10