वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दोहराया कि यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए मास्को पर दबाव बनाने के अभियान के तहत भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर देगा।

ट्रंप बोले पीएम मोदी से हुई है बात

इस सप्ताह की शुरुआत में भी ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि ट्रंप के बयान के बाद भारतीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी बातचीत की जानकारी नहीं है।

भारतने ट्रंप का दावा किया खारिज

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि उनका देश रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। वहीं ट्रंप इस दावे को भारत ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

चार साल पहले शुरू हुआ था रूस यूक्रेन युद्ध

ट्रंप यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने में अपने प्रयाशों से निराश हैं, यह युद्ध लगभग चार साल पहले रूस के आक्रमण के साथ शुरू हुआ था। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति असंतोष व्यक्त किया है, जिन्हें वे समाधान की राह में सबसे बड़ी बाधा बताते रहे हैं, और शुक्रवार को उनका यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने का कार्यक्रम है।