वाशिंगटन, १५ अगस्त ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में होने जा रही है। इसके बाद भी ट्रंप की बयानबाजी बंद होने का नाम नहीं रही है। फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत पर लगाए गए शुल्कों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनसे मिलने के लिए प्रेरित किया होगा। ट्रंप ने आगे कहा कि हर चीज का असर होता है। उन्होंने कहा कि भारत पर लगाए गए शुल्कों ने अनिवार्य रूप से उन्हें रूस से तेल खरीदने से वंचित कर दिया।
इससे कहीं हद तक रूस को प्रभावित किया है। इस महीने की शुरुआत में, ट्रंप ने नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद के विरोध में भारतीय वस्तुओं पर और भी ज्यादा शुल्क लगाने का आदेश दिया था। इससे कई उत्पादों पर शुल्क का स्तर 50 प्रतिशत हो गया है – जो किसी भी अमेरिकी व्यापारिक साझेदार के लिए सबसे ज्यादा है।ट्रंप ने आगे संकेत दिया कि पुतिन के मिलने पर सहमत होने में भारत पर लगाए गए शुल्कों की शायद भूमिका रही होगी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, जब आप अपना दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक खो देते हैं और संभवत: अपना पहला सबसे बड़ा ग्राहक भी खोने वाले हैं, तो मुझे लगता है कि शायद इसकी भी भूमिका होगी।ट्रंप और पुतिन पूरा अमेरिका छोड़ अलास्का में ही क्यों कर रहे हैं मुलाकात, क्योंकि बैठक के लिए अलास्का का चुनाव प्रतीकात्मक और व्यावहारिक तौर पर किया गया है।इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने 17 मार्च, 2023 को यूक्रेन में युद्ध अपराधों को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी किया हुआ है। आईसीसी ने अरेस्ट वारंट जारी करते हुए कहा कि पुतिन पर यूक्रेन के बच्चों को जबरन रूस ले जाने का आरोप है।
पटना में पकड़ा गया बिहार पुलिस का सिपाही… महिला की बहन से दुष्कर्म कर हो गया था फरार
अजगैवीनाथ धाम। भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी लखीसराय जिला के सुर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेहर गांव का रहने वाला मोहम्मद सद्दाम हुसैन है। वह पटना पुलिस बल में सिपाही पद पर कार्यरत है।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध वर्ष 2021में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद थाने में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।जांच के क्रम में पुलिस को यह सूचना मिली कि आरोपित पटना पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। कार्यरत सिपाही को पटना से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपित सिपाही पहले से शादीशुदा है। गिरफ्तार जवान ने बताया की उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।