ट्रंप ने किया महायुद्ध का शंखनाद, बोले- ईरान के टॉप लीडर्स खत्म, अब शुरू होगी हमलों की तीसरी लहर

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को ओवल ऑफिस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ बैठक से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” में “तीसरी लहर” के हमलों की चेतावनी दी है।

यह बयान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या (ऑपरेशन के शुरुआती चरण में) के बाद आया है, जहां ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में सब कुछ खत्म कर दिया गया है और संभावित नए लीडर्स भी मारे जा चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, पहले हमले में 49 लोग मारे गए। और मुझे लगता है कि आज नए नेतृत्व पर एक और हमला हुआ है, जो काफी बड़ा था। इसलिए उन्हें बहुत कड़ी चोट पहुंच रही है… मुझे लगता है कि तीसरी लहर आने वाली है।

उन्होंने आगे बताया कि दो लहरों में ऐसे कई लोग मारे गए जिन्हें अमेरिका नए लीडर के रूप में देख रहा था, और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बैठक पर महत्वपूर्ण हमला हुआ। ट्रंप बोले कि जिन लोगों के बारे में हमने सोचा था, उनमें से अधिकतर मर चुके हैं। अब हमारे पास एक और समूह है। रिपोर्टों के आधार पर, संभव है कि वे भी मर चुके हों।ईरान की सैन्य क्षमता पर ट्रंप का दावा
RO No. 13467/11