
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि मोजतबा शांति से नहीं रह पाएगा। ट्रंप ने अली खामेनेई के दूसरे बेटे को नया लीडर चुनने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज दिए इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान के लीडर चुनने से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह शांति से रह सकता है।’ इसके पहले ट्रंप ने खुलेआम कहा थआ कि ईरान को अगला लीडर चुनने से पहले अमेरिका से राय लेनी चाहिए।
ट्रंप बोले- ज्यादा दिन नहीं टिकेगा
ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान में ऐसा लीडर चाहते हैं जो ईरान में शांति और मेलजोल लाए। उन्होंने कहा था कि किसी ऐसे व्यक्ति को लीडर बनाना जो खामेनेई की पॉलिसी को जारी रखेगा, अमेरिका को पांच साल में फिर से युद्ध में धकेल देगा।
ट्रंप ने कहा, ‘खामेनेई का बेटा सही नहीं है। मुझे इस अपॉइंटमेंट में शामिल होना होगा, जैसा वेनेजुएला में डेल्सी के साथ हुआ। उन्हें हमसे मंजूरी लेनी होगी। अगर हमारी मंजूरी नहीं मिली, तो वह ज्यादा दिन नहीं टिकेगा।’ ट्रंप ने साफ तौर पर कह दिया था कि उन्हें अली खामेनेई के 56 साल के बेटे मोजतबा खामेनेई का अपने पिता की जगह इस्लामिक रिपब्लिक का नया हेड बनना मंज़ूर नहीं है।


























