
नई दिल्ली। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट से कॉमर्शियल जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि व्हाइट हाउस की यह घोषणा इसी हफ्ते हो सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि क्या ये सुरक्षा मिशन ट्रंप प्रशासन और ईरान के बीच संभावित समझौते से पहले शुरू होंगे, जिससे मौजूदा संघर्ष खत्म हो सके।
रणनीतिक जलमार्ग है होर्मुज स्ट्रेट
ट्रंप प्रशासन के सदस्यों का कहना है कि अमेरिकी नौसेना उन कॉमर्शियल जहाजों को सुरक्षा देगी जो इस स्ट्रेट से गुजरते हैं। यह ईरान के तट के पास स्थित एक रणनीतिक जलमार्ग है।
ईरान ने जहाजों की आवाजाही को किया सीमित
ईरान ने सी मांइस और छोटे जहाजों का इस्तेमाल करके इस रास्ते पर आवाजाही को सीमित कर दिया है, जिससे तेल बाजारों पर दबाव बढ़ गया है। दुनिया का रोजाना तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से होकर ही गुजरता है।
होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित बनाने के लिए अपने जहाज भेजें- ट्रंप
शनिवार को एक पोस्ट में ट्रंप ने अन्य देशों से मदद की अपील करते हुए कहा कि कई देश, खासकर वे जो ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की कोशिश से प्रभावित हैं, इस जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर अपने युद्धपोत भेजेंगे।































