
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को महत्वाकांक्षी गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। इस प्रोजक्ट का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस शील्ड के बारे में ऐतिहासिक घोषणा कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो हम चाहते हैं। आगे कहा कि रोनाल्ड रीगन (40वें अमेरिकी राष्ट्रपति) इसे कई साल पहले चाहते थे, लेकिन उनके पास तकनीक नहीं थी। लेकिन यह कुछ ऐसा है जो हमारे पास होगा। हम इसे उच्चतम स्तर पर रखने जा रहे हैं।
ट्रंप बोले- हम अपना वादा पूरा करने जा रहे हैं
साथ ही ट्रंप ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान, मैंने अमेरिकी लोगों से वादा किया था कि मैं अपने देश को विदेशी मिसाइल हमले के खतरे से बचाने के लिए अत्याधुनिक मिसाइल डिफेंस शील्ड बनाऊंगा। और यही हम आज कर रहे हैं।






























