स्ट्रीट लाइट के नकारा होने के बीच भिड़ी दो बाइक, चार लोग घायल

कोरबा। कोरबा के मानिकपुर चौकी अंतर्गत रिकांडो मार्ग टर्निंग पर दो बाईक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बालक समेत चार लोग चोटिल हुए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर के अनुसार बुधवारी को जाने वाले रिकांडो मार्ग पर यह हादसा हुआ। इस रास्ते पर नगर निगम की स्ट्रीट लाइट काफी समय से डीएक्टिव है। इससे रात में कुछ नजर नही आता। इसी स्थान पर खतरनाक टर्निंग है। ऊपर से सडक़ के दोनों तरफ अवैध कब्जा हो गया है। घटना के दौरान रास्ते मे चारपहिया और खड़ी थी ।तेज रफ्तार और ओवरटेक के चलते यह घटना हुई। बताया गया कि यहां 2 बाइक के तेज रफ्तार में होने से उनकी टक्कर हुई। इसमें बाइक सवार एक बालकब्सहित 4 लोग गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत संज्ञान लिया। घायलों की सुध ली। मानिकपुर चौकी पुलिस को अवगत कराया। कुछ देर पुलिस यहां आई। उसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इससे पहले भी इसी प्वाइंट पर इस तरह की घटनाएं हुई है। अब तक इस डेंजर स्पॉट की खामियां नहीं सुधारी जा सकी है। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि टीपी नगर से लेकर बुधवारी बाईपास तक यह व्यवस्था बदहाल है। सडक़ किनारे कई चार पहिया और बड़े वाहन खड़े हुए हैं वहीं दुकान के बाहर गाडिय़ां रखी हुई है।
ठेकेदार का ध्यान नहीं व्यवस्था सुधारने में
कुआंभ_ा रिहायशी क्षेत्र सहित विभिन्न कार्यों के लिए इस रास्ते से होकर आवागमन करने वाले लोगों का कहना है कि काफी समय से यहां की स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। शाम होने से लेकर अगली सुबह तक अंधेरे के बीच आना-जाना करना होता है। ठेके पर स्ट्रीट लाइट का काम दिया गया है लेकिन ठेकेदार को इस काम में रूचि नहीं है। इससे लोगों की जान जोखिम में है।
इस सडक़ का सुधार आखिर कब?
प्रशासन के निर्देश पर एक महीना पहले पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने कुछ सडक़ों की बदहाली की तस्वीर को मिटाने के लिए अभियान शुरू किया। इनमें कई मार्ग को शामिल करते हुए वहां पर पेंच वर्क किया गया। नगर निगम और दूसरे क्षेत्र की सडक़ें इस काम का हिस्सा थी। शहरी क्षेत्र में पीएच रोड, निहारिका, बुधवारी और कोरबा शहर के कुछ हिस्से की सडक़ों के गड्ढों को पाटने का काम किया गया। उपनगरीय क्षेत्रों में भी इस प्रकार के काम या तो किए गए या फिर प्रक्रिया में है। कोरबा मुख्य शहर के भीतर अपनी अहमियत रखने वाले रिकांडो रोड के बड्े हिस्से में लंबे समय से गड्ढे मौजूद हैं, ये आवागमन के लिए बाधक बन रहे हैं। इनके चक्कर में आए दिन लोगों का गिरना-पडऩा जारी है। अधिकारी भी इस रास्ते से होकर जाते हैं। सवाल हैं कि ये गड्ढे कब भरे जाएंगे।

RO No. 13467/10