रुड़की के बिनारसी गांव में शोभायात्रा में ताबड़तोड़ फायरिंग से दो की मौत, आगजनी और जमकर बवाल

हरिद्वार। बिनारसी गांव में संत रविदास जंयती की शोभयात्रा और भंडारे के बाद दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जबकि गांव के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद उसकी मौत हुई है। वहीं, आक्रोशित भीड़ ने साढ़े चार घंटे बाद शव मौके से उठने दिया। भीड़ ने एक घर में आग लगा दी और दस घरों में तोड़फोड़ भी की। भीड़ को काबू पाने के लिए पीएसी बुलानी पड़ी।

RO No. 13467/10