ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, परिजनों का पता लगाने की कोशिश तेज

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर स्थित नारनपुरा इलाके में मंगलवार को रेलवे ट्रैक के पास दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। रात के समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत की आशंका जताई जा रही है। शव सुबह करीब 11 बजे आदर्शनगर पुलिस चौकी के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक बरामद किए गए, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रेलवे क्रॉसिंग के पास शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

RO No. 13467/11