
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर 2 लड़कियों ने 2 बहनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। दोनों लड़कियों ने दोनों बहनों को लात-घूंसों से मारा। बाल खींचकर घसीटा। छाती पर लात मारी। इस दौरान आरोपी लड़कियों के परिजन और बॉयफ्रेंड भी साथ था। इस मारपीट में दोनों बहनों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। लोग लड़कियों का वीडियो बनाते रहे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडि़त लडक़ी ने इस मामले की शिकायत चांपा थाने में की है। यह मामला मुकुंद मल्टीप्लेक्स का है। पुलिस स्नढ्ढक्र दर्ज कर जांच में जुटी है।
पीडि़त लडक़ी का नाम कविता है। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ ग्राम सिवनी के चिल्हासपारा में रहती है। मुकुंद मल्टीप्लेक्स में कैंटीन चलाने और टिकट काटने का काम करती है। कविता की थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक घटना 5 दिसंबर दोपहर 3 बजे की है। जब कविता अपनी डयूटी पर मल्टीप्लेक्स के टिकट काउंटर पर थी। इसी दौरान मल्टीप्लेक्स की स्टाफ अंजलि और गिरजा वहां पहुंची। दोनों पुरानी रंजिश को लेकर कविता से विवाद करने लगी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड भोजराज को बुला लिया। वहीं गिरजा ने भी अपने माता-पिता और भाई को वहां बुला लिया।परिजनों के पहुंचने पर अंजलि और गिरजा कविता को गालियां देने लगी। जब कविता ने मना किया तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।

















