
सूचना देने वाले को मिलेगा दस हजार का पुरस्कार
कोरबा, । कोरबा के रिस्दी रोडस्थित जिला जेल की 25 फीट ऊंची चारदीवार फांद कर फरार हुए चार आरोपियों ने जेल प्रबंधन के साथ पुलिस के लिए परेशानी खड़े कर दी। घटना के बाद से ही इस दिशा में काम किया जा रहा है। आरोपियों को खोजने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा सइबर नेता को भी काम पर लगाया गया है।
दोनों टीम में निरीक्षक सहित पुलिस जवान शामिल किए गए हैं। अलग-अलग स्तर पर इन्हें टास्क दिया गया है तकि यहा-वहां से मिलने वाले इनपुट पर काम किया जा सके। इस बीन पुलिस ने ईनाम की घोषणा भी कर दी है।
बताया गया कि पॅक्सो और बलात्कार के मामले में रजा कंपर पिता टोला राम कंजर 22 वर्ष पुलसीडीह राजगामार, दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह 19 वर्ष पेड़ीबहार नीचे मोहाला कोरबा, रुरना निंकू पिता शंकर सिंकू 26 वर्ष लालघाट मुग्डा मोहल्ला वाप्त्तकोनगर और चरशेखर राठिया पिता सूरज प्रसाद राठिया 20 वर्ष कमत्तरा चरखेड़ा रामगढ़ जारोपी नामजद किए गए थे। पिछले महीने इन्हें कोरवा के कोर्ट में पेश किया गया था। नुनवाई करते हुए न्यायाधीश आपियों को जिला जेल भेजने का आदेश दिया था. जिसके बाद से ये चारों आरोपी जिला जेल में बंद थे।
शनिवार को 3 से 4 बजे देवीच 15 मिनट के लिए विजली गुल हुई और वे फरार हो गए। विजली आने पर हला हुआ कि चार कैदी यहां से फरार हैं। आनन-फानन में जिला जेल में लगे सीनीटीवी फुटेज चेक किए गए। जिसे देखकर जेल स्टाफ दंग रह गया कि बड़े स्मार्ट तरीके से कैदियों ने एक केवल रूपा डाल कर खुद को चढ़ाग और फिर कूद कर फतर हो गए। इस मामले में आज जेत विभाग के आईजी ये कोरबा जेल का निवेक्षण किया और सुरक्षा प्रबंधों की स्थिति देखो। क्वाया गया कि आरोपियों का पता बताने वालों के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।इसके साथ ही पुलिन कंट्रोल रूम फोरवा के नंबर 9479193399 सहित पुलिस टीम के नंबर भी जारी किए गए हैं। कहा गया कि आरोपियों का पा जो भी बताएगा, उसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। पुलिन की उम्मीद है कि इतना तामझाम करने पर आरोपियों का पता लगान आसान होगा।
जिला जेल से चार गंभीर आरोपियों का भाग जाना अपने आर में चिंताजनक है। कहा जा रहा है कि जेन विभाग के साथ-साथ सरकार इस मामले की जांच-पड़?ताल करा सकता है कि आखिर किन परिस्थितयों में यह घटना हुई।
जानकारों का कहना है कि ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि छत्तीसगढ़ में सुशानन के दावे लगातार किए जा रहे हैं तो फिर इनके बीच ऐसी घटनाएं कैसे हो सकती हैं?























