हत्या व चोरी के मामले में थे नामजद
कोरबा। अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ ऐसे तत्वों पर नजर रखने के लिए पुख्ता काम करने के दावे किये जा रहे हैं। इसे लेकर हो हल्ला ज्यादा है। इन सबके बीच विशेष सुरक्षा वाली नई बिल्डिंग से दो किशोर पिछली रात भाग गए। बाल संप्रेक्षण गृह के द्वारा इसकी जानकारी दिए जाने पर बालको नगर पुलिस थाना मामला दर्ज किया गया है। संबंधितों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।फरार हुए किशोरों में एक 14 वर्ष और एक 15 वर्ष का है। खबर के अनुसार चोरी और हत्या के मामले में इन दोनों को पिछले दिनों नामजद किया गया था। संलिप्तता का पता चलने पर इन्हें अगली कार्यवाही के अंतर्गत बाल संप्रेक्षण गृह की बालको नगर स्थित नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया था। यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध है और सुरक्षा घेरा काफी मजबूत है। खबर के अनुसार बालको नगर पुलिस थाना के सामने संचालित किये जा रहे संप्रेक्षण गृह की व्यवस्था के लिए कर्मचारी व सुरक्षाबल तैनात किया गया है। ताकि वाङ्क्षछंत यहां से भाग ना सके। हैरानी की बात यह है कि बीती रात्रि सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए दो किशोर यहां से कूद कर फरार हो गए। कुछ घंटे बाद इसका पता चला हो सनसनी फैल गई। सक्षम अधिकारियों को जानकारी देने के साथ पुलिस को अवगत कराया गया। इसी के साथ यहां वहां खोजबीन का काम प्रारंभ कराया गया। कई घंटे होने पर भी फरार हुए दोनों किशोरों के बारे में किसी तरह की खबरें नहीं मिल सकी हैं। बताया गया कि पुलिस ने गुप्तचरों का सहारा इस काम में लिया है। दावा किया जा रहा है कि फरार हुए दोनों किशोरों को दबोच लिया जाएगा।इससे पहले बाल संप्रेक्षण गृह का संचालन कोरबा नगर के रिस्दी इलाके में किया जा रहा था। यहां पर सुरक्षा को लेकर समस्या थी और बार-बार इस तरह घटनाएं पेश आ रही थी। ऐसे में फरार होने वाले को खोजना अपने आप में चुनौती बनी हुई थी। आखिरकार विभाग ने उच्चाधिकारियों को दूसरे विकल्पों की जानकारी दी और उसके बाद व्यवस्थित भवन में संप्रेक्षण गृह की सिफ्टिंग करायी गई।