सियान सदन के साथ विकास का उपहार मिला दो वार्डों को

विभिन्न वार्डो मेंं होगे सडक़, नाली, कलवर्ट आदि के निर्माण कार्य, तो वहीं वरिष्ठजनों को मिला उनका अपना सियान सदन
कोरबा । शारदा विहार और अमरैयापारा वार्ड में सरकरार ने लगभग 5 करोड़ रूपए की योजनाएं मंजूर की है। यहां सियान सदन और अन्य कार्यो का लोकापर्ण उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया । उन्होंने कुछ कार्यो का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के सहयोग से कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, यहॉं पर बरसों से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही हैं, जिसके साक्षी हम सब हैं। उन्होने कहा कि विगत डेढ़ वर्षो के कार्यकाल में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 700 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। विकास कार्यो हेतु जब भी जितनी राशि की मांग की जाती है, मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा तत्काल स्वीकृत प्रदान की जाती है, उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम के सभी 67 वार्डो में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं,
महापौर संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के निरंतर मार्गदर्शन में नगर निगम कोरबा क्षेत्र में विकास को लगातार गति दी जा रही है तथा तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन तथा मैं स्वयं स्लम व ग्राम्य बस्तियों के रहने वाले हैं, अत: हम दोनों वहॉं की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं तथा इन समस्याओं के निराकरण व शहर के सर्वागीण विकास के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है वह सदैव कायम रहेगा,द्य भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा निगम व कोरबा जिले के साथ-साथ समूचे छत्तीसगढ़ में विकास की बयार बह रही है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश का सभी दिशाओं में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ ने अन्य क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ तेजी से उद्योगों की स्थापना हो रहा है, निवेश बढ़ रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप रोजगार में भी वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के दिशा निर्देशन में प्रदेश में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में क्रांति का आगमन हो रहा है। नगर पालिक निगम केरबा द्वारा वार्ड क्र. 14 न्यू रेलवे कालोनी शिव मंदिर के पास धनंजय कुर्रे घर तक 10 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड व नाली का निर्माण, वार्ड क्र. 14 में ही टीकम राठौर के घर से सुरजीत सिंह खत्री के घर तक 12 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड नाली निर्माण, वार्ड क्र. 14 अमरैयापारा हरियाणा गली में 10 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड व नाली निर्माण, वार्ड क्र. 14 में ही अमरैयापारा अंतर्गत पावर टावर के पास 88 लाख रूपये की लागत से नाला व सी.सी. सडक़ निर्माण, वार्ड क्र. 14 मुड़ापार बायपास मार्ग में रायल इनफिल्ड शोरूम से पेट्रोल पम्प तक 26 लाख रूपये की लागत से सी.सी. सडक़ का निर्माण तथा वार्ड क्र. 14 में ही मुड़ापार तालाब के पास नाला से तालाब तक 28 लाख रूपये की लागत से कलवर्ट का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिनका भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 36 डिंगापुर ओम फ्लैट के पीछे जिला खनिज न्यास मद से 20 लाख रूपये की लागत से नाली व सी.सी. रोड निर्माण, इसी मद से वार्ड क्र. 36 अंतर्गत डिंगापुर में राजेश जनरल स्टोर से दीपक यादव घर तक 10 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण,डी.एम. एफ.मद से ही कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित साईकिल स्टैण्ड का 10 लाख 56 हजार रूपये की लागत से विकास कार्य, इसी मद से वार्ड क्र. 36 में आयुर्वेदिक पालीक्लीनिक तक 68 लाख रूपये की लागत से बी.टी. रोड निर्माण तथा अधोसंरचना मद से एस.पी. आफिस से रजगामार तक 02 करोड़ रूपये की लागत से बी.टी. रोड का निर्माण कार्य कराया जाना हैं, इन कार्यो का भूमिपूजन भी आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा किया गया
। कार्यक्रम के दौरान निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी सदस्य अजय कुमार गोड़, उर्वशी राठौर, पार्षद प्रभा टीकम राठौर, सुषमा रामशंकर साहू, युगल कैवर्त्य, ईश्वर पटेल, सुलोचना यादव, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, डॉ.राजेश राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूकमणी नायर, अखिलेश पाण्डेय, विध्यांचल झा, अर्जुन गुप्ता, विशाल सचदेवा, उपस्थित थे।

RO No. 13467/ 8