
प्रयागराज। हाई कोर्ट स्थित नई बिल्डिंग के पास सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को शुक्रवार देर रात बेकाबू कार ने चपेट में ले लिया। इसमें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगाने की कोशिश की।