कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 15,852 कृषकों को मिली 64.31 करोड़ की सहायता

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। जिले के तीनों विकासखंड मुख्यालय मनेन्द्रगढ़, खडग़वां और भरतपुर में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह सह किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर जिले में किया गया जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों में किया गया। जिला एमसीबी के तीनों विकासखंडों में भी लाइव प्रसारण के माध्यम से कृषकों ने कार्यक्रम से जुडक़र शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। जिला एमसीबी में कुल 15,852 कृषकों को 64,31,69,326.60 (चौंसठ करोड़ इकतीस लाख उनहत्तर हजार तीन सौ छब्बीस रुपये साठ पैसे) की आदान सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। खडग़वां:- 4,591 कृषकों को 18,56,45, 344.80 रुपये मनेन्द्रगढ़ 5,736 कृषकों को 21,33,62, 525.60 रुपये और भरतपुर 5,525 कृषकों को 24,41,61, 456.20 रुपये। यह सहायता राशि किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था के लिये महत्वपूर्ण आर्थिक संबल प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान पात्र कृषकों को आदान सहायता राशि वितरण के प्रमाण पत्र जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किये गये। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय वृद्धि और कृषि विकास के लिये प्रतिबद्ध है तथा योजनाओं का लाभ पारदर्शी रूप से सीधे किसानों के खातों में पहुंचाया जा रहा है। जिला एमसीबी में आयोजित यह कार्यक्रम किसान कल्याण और कृषि उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। किसानों में उत्साह और विश्वास का वातावरण दिखाई दिया तथा उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिमा यादव (अध्यक्ष, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़) वीरेन्द्र राणा (अध्यक्ष, नगर पंचायत नई लेदरी), रीमा यादव (अध्यक्ष, नगर पंचायत झगराखाण्ड), जिला पंचायत सदस्य उदित नारायण सिंह और भगत बाबू, जनपद सदस्य कविता जायसवाल और आनंद सिंह, सरपंचगण चैनपुर, सीरियाखोह, भलौर और चौघड़ा, नम्रता डोंगरे, (अपर कलेक्टर) लिंगराज सिदार (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व) महेश पैकरा नोडल अधिकारी एवं सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, रवि कुमार गुप्ता वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, दीपक कुमार साहू (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी), जितेंद्र झा (कृषि विकास अधिकारी) सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RO No. 13467/11