जांच के दायरे में उत्तराखंड के इस जिले के 37 हजार राशन कार्ड धारक, मोटी आय वालों के काटे जाएंगे नाम

हल्द्वानी। जिले में कुल 2.46 लाख में से 37,080 राशन कार्ड जांच के दायरे में हैं। भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से इन राशन कार्डों की सूची खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को दी गई है। इसके बाद अब क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक की तरफ से इनका सत्यापन करवाया जा रहा है, जिसमें अपात्र पाए जाने वाले लोगों के नाम काटे जाएंगे।

नैनीताल जिले में 1.15 लाख सफेद राशन कार्ड, 1.13 लाख पीले कार्ड और 17 हजार से ज्यादा गुलाबी कार्ड हैं। इनमें से 37 हजार से ज्यादा राशन कार्डों के सत्यापन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सत्यापन के दायरे में आयकर देने वाले, परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से जीएसटी पंजीकरण करवाने वाले, चौपहिया वाहन वाले, दूसरे प्रदेशों में स्थानांतरित होने वाले लोग और डुप्लीकेट कार्ड शामिल हैं।

RO No. 13467/10