चौक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भाषण होगा सार्वजनिक

कोरबा । आरोप लगाया जा रहा हैं की विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों द्वारा आम जनता में लगातार भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही हैं। इसके विरोध में संसद में चुनाव सुधार विषयक गंभीर चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सशक्त, तथ्यात्मक और दूरदर्शी भाषण के माध्यम से एसआईआर सर्वे की सत्यता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मजबूती को देश के सामने स्पष्ट रूप से रखा। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उक्त महत्वपूर्ण भाषण को सार्वजनिक स्थान पर आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साझा करने हेतु एक भव्य जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम 16 दिसंबर मंगलवार को संध्या 6:00 बजे सुभाष चौक, निहारिका में आयोजित होगा। इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा, महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला कार्यक्रम प्रभारी नवीन अरोरा एवं मंडल प्रभारी अजय पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक भाषण प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने, चुनाव सुधारों की वास्तविकता को जन-जन तक पहुँचाने और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यात्मक जवाब देने का सशक्त मंच होगा। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनसमूह को आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प भी दिलाया जाएगा।
जिससे राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मंडल कार्यक्रम संयोजक अनिल वस्त्रकार, मदन गोपाल साहू, गोपलाल राठिया सहित समस्त मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

RO No. 13467/9