इंदौर में रंगपंचमी का अनूठा उत्सव: गेर में उड़ेंगे टेसू के रंग, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लट्टमार होली और राधा-कृष्ण का महारास भी खास

इंदौर। होली के बाद अब रंगपंचमी पर इंदौर एक बार फिर रंगों के अनोखे उत्सव का गवाह बनने जा रहा है। रविवार, 8 मार्च को शहर की ऐतिहासिक परंपरा के तहत राजवाड़ा क्षेत्र में चार गेर और दो फाग यात्राएं निकलेंगी, जिनमें हजारों हुरियारे रंगों की बौछार के बीच झूमते नजर आएंगे। खास बात यह रहेगी कि राजवाड़ा पर निकलने वाली गेर पर हेलीकॉप्टर से फूल और गुलाल बरसाकर स्वागत किया जाएगा।

आयोजन से एक दिन पहले शनिवार को आयोजकों ने तैयारियों की टेस्टिंग भी की। इस दौरान तोप से फूलों की बौछार और मिसाइलों के जरिए रंग उड़ाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही समितियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन से जुड़े दिशा-निर्देश भी तय किए।

प्रमुख गेर और उनकी खासियत

संगम कॉर्नर से निकलने वाली संस्था सृजन की सामाजिक समरसता रंगरंगा गेर इस वर्ष अपने 76वें साल में प्रवेश कर रही है। इस बार करीब 8 हजार किलो टेसू के फूलों से तैयार 2500 किलो प्राकृतिक रंग-गुलाल उड़ाया जाएगा। अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल के अनुसार राजवाड़ा पर बरसाने की लट्ठमार होली, राधा-कृष्ण का महारास और रंगों से आसमान में तिरंगे का दृश्य विशेष आकर्षण रहेगा।

RO No. 13467/11