लखनऊ। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में बीती रात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संतोष रस्तोगी की बेटी अनिका की मौत हो गई। उनका शव रूम के फर्श पर पड़ा मिला। इस घटना के बाद से विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर है। मामला शनिवार देर रात का है। अनिका लॉ थर्ड ईयर की छात्रा थीं। अनिका की रूममेट कमरे में लौटी, तो उसने देखा कि वह अंदर से बंद है। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। उसने तुरंत इस बात की सूचना वार्डन को दी। वार्डन ने दरवाजे को खटखटाया। कई बार अनिका को नाम से पुकारा, लेकिन तब भी दरवाजा नहीं खुला। उसने दरवाजे को खोला, तो अंदर अनिका फर्श पर पड़ी हुई थी। उसको तुरंत अपोलो अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।