उपाध्याय को किया गया सम्मानित

कोरबा। कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय के कुशल नेतृत्व, में स्कूल शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य पर दिनांक 29/09/2025 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें कोरबा जिले के समस्त राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक , प्रत्येक वि ख से तीन तीन नवाचारी शिक्षकों एवं दो दो सेवा निवृत्त शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र लगातार, उत्कृष्ट कार्य, बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं अनेको नवाचार के लिए फिर एक बार मुकुन्द केशव उपाध्याय राज्यपाल पुरूस्कृत शिक्षक शासकीय मध्यमिक शाला आमापाली को माननीय मंत्री जी, व नगर निगम कोरबा के सभापति माननीय नूतन सिंह ठाकुर जी के हाथों से मोमेंटो, व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन , विशिष्ट अतिथि महापौर कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह जी,सभापति नगर निगम कोरबा श्री नूतन सिंह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

RO No. 13467/11