
जांजगीर चांपा। कृपालुजी महाराज द्वारा अपने अद्वितीय समन्वयात्मक सिद्धांत का भारत सहित संपूर्ण विश्व में अपने प्रवचन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। उनके बाद अब यह दायित्व उनके शिष्यों द्वारा उठाया गया है। इसी कड़ी में वृंदावन प्रेम मंदिर से आ रहे जगतगुरु स्वामी कृ?पालु महाराज के प्रमुख प्रचारक डॉ. स्वामी युगल शरण द्वारा अद्वितीय आत्म सिद्धांत पर प्रवचन किया जाएगा। वृंदावन से राधा दीदी वह सन्यासी भाइयों की टीम पिछले 15 दिनों से नगर में आई हुई है। आयोजन के लिए परशुराम चौक हनुमान मंदिर परिसर का चयन किया गया है। जहां आयोजन की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। यह भक्तिपूर्ण आयोजन 30 नवंबर से शुरू होगा, जो की 20 दिसंबर तक चलेगा। यह दो-दो घंटा का धारावाहिक प्रवचन संध्या होगा, जो कि प्रतिदिन शाम 6 से 8 तक चलेगा। आयोजन की तैयारी चल रही है, राम बड़ा तालाब के पीछे हनुमान मंदिर परिसर को इसके लिए तैयार किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा तेजी से टाइल्स लगाए जा रहे हैं। वही आयोजन समिति द्वारा टेंट, लाइट बैनर साउंड सिस्टम सहित आवश्यक साधन की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन में जगतगुरु स्वामी कृपालु महाराज के प्रमुख प्रचारक डॉ. स्वामी युगल शरण द्वारा प्रवचन किया जाएगा। जो एक भू-वैज्ञानिक है। युगल शरण द्वारा भू-विज्ञान में उच्चतम डिग्री प्राप्त की गई है, वह 10 वर्ष तक भारत सरकार के अधीन एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। बचपन से साधु संतों के सानिध्य में रहे स्वामी योग शरण जब जगतगुरु महाराज की संपर्क में आए, तब उनका हृदय परिवर्तन हुआ। सारी सुविधाएं सम्मान को छोड़ महाराज के सानिध्य में आ गए। कृपालु महाराज के मार्गदर्शन में उपनिषद व धर्म शास्त्रों का अध्ययन किया।
















