
कोरबा। शहरी क्षेत्र का बहुत बड़ा हिस्सा राखड़ के कहर से कांप रहा है। दादर क्षेत्र में भी खुलेआम राखड़ को डंप किया जा रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर तो असर पड़ ही रहा है इसके अलावा दैनंदिन जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। राखड़ वाहन से प्रदूषण बढ़ते जा रहा है, वहीं तेज रफ्तार वाहन के चलते लोगों की जान को भी खतरा है। मना करने के बावजूद इस क्षेत्र में मनमाने तरीके से यह काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी राखड डंप में लगे वाहन ने बिजली का खंभा तोड़ दिया था । गांव के लगभग 21 बिजली खंभे टूट गए थे जिससे काफी नुकसान विद्युत विभाग को हुआ था। लेकिन तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब दोबारा वही स्थिति बनने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। बिजली लाइन टूटने से गांव में न सिर्फ घरों की रोशनी गई बल्कि पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हुए। मानिकपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में वाहन जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।





















