यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में टकराए वाहन, छह बसों और दो कारों में लगी आग, कई यात्रियों के मौत की आशंका

मथुरा। मंगलवार रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही छह बसें और दो कारें घने कोहरे में आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी वाहनों में भीषण आग लग गी। आग लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

कई यात्रियों ने बसों से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन कई यात्रियों की आग की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की लेन पूरी तरह जाम हो गई है। कितने यात्रियों की मृत्यु हुई है, अभी संख्या स्पष्ट नहीं है। यह घटना आगरा से नोएडा रूट पर थाना बलदेव के गांव खडे़हरा के निकट माइल स्टोन 125 के निकट हुई है। बड़ी संख्या में दमकल और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। राहत कार्य जारी है। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचा जा रहा है।

RO No. 13467/9