बॉलीवुड के ‘हीमैन’ को अंतिम विदाई, विले पार्ले श्मशान में जुटे दिग्गज सितारे

Oplus_131072

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भारतीय सिनेमा के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने मुंबई स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

विले पार्ले में अंतिम संस्कार, अनेक सितारे पहुंचे

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान गृह में किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज उनसे अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं।

    • अमिताभ बच्चन

    • आमिर खान

    • सनी देओल और बॉबी देओल

      • जया बच्चन, अभिषेक बच्चन

      • कई फिल्म निर्माता, निर्देशक और हस्तियां

      सभी ने नम आँखों से अपने प्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

      सिनेमा जगत में अपूरणीय क्षति

      धर्मेंद्र ने अपने करियर में “शोले”, “सीता और गीता”, “चुपके चुपके”, “धरम वीर”, “यादों की बारात” जैसी अनेक सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। वे भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में से थे जिन्होंने रोमांस, एक्शन और कॉमेडी—हर शैली में अपनी छाप छोड़ी।

    • फिल्म समीक्षकों के अनुसार, धर्मेंद्र का जाना भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग का एक अध्याय समाप्त होने जैसा है। सोशल मीडिया पर करोड़ों प्रशंसक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

      परिवार और प्रशंसक शोकाकुल

      धर्मेंद्र के परिवार—पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल समेत पूरे देओल परिवार में गहरा दुख है।
      प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक भावना थे।

      ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’ PM मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु समेत इन नेताओं ने धर्मेंद्र को किया याद

    • पीएम नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘धर्मेंद्र जी के जाने से इंडियन सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर रोल में चार्म और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ है। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।’

      इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेद्र के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं।’

      गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘अपने बेहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

      एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।’

RO No. 13467/ 8