
कोरबा। होली पर्व के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सघन चेकिंग एवं कसावट कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में 02 मार्च 2026 को शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।
एक दिन में 52 बदमाश जेल, तीन दिन में 91 पर कार्रवाई
अभियान के तहत
17 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंट सहित कुल 30 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गुंडागर्दी, अड्डेबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों में लिप्त 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस प्रकार एक दिन में कुल 52 लोगों को जेल भेजा गया।
वहीं पिछले तीन दिनों में कुल 91 बदमाश/उपद्रवी तत्वों को जेल भेजा जा चुका है।
प्रतिबंधात्मक धाराओं में 120 पर कार्रवाई
धारा 170 बीएनएसएस के तहत 22 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।
धारा 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत 120 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई
अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से 46 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई।
सभी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर शिकंजा
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 121 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती गई।
कोरबा पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु इस प्रकार की सघन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सभी नागरिकों से अपील है कि होली पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
“सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान का उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और सामाजिक समरसता को बनाए रखना है






















