विकास शर्मा भाजपा के जिला प्रवक्ता बने

जांजगीर चांपा। जांजगीर नैला शहर के युवा भाजपा नेता विकास शर्मा को पार्टी ने इस बार बड़ी जिम्मेदारी दी है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने विकास शर्मा को अपने संगठन का जिला प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किए हैं। इस नियुक्ति से विकास शर्मा के चाहने वालों में खुशी की लहर है वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना उनके द्वारा की जा रही है। ज्ञात हो कि विकास शर्मा ने अपनी राजनैतिक सफर सेवाभावी कार्यों से शुरू किया था। जिन्होंने थ्री व्हीलर संगठन से अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू करते हुए युवा मोर्चा एवं अन्य संगठनों के माध्यम से आज भाजपा के जिला संगठन में प्रवक्ता के पद तक पहुंच गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के जिला इकाई में प्रवक्ता के रूप में विकास शर्मा के नियुक्त होने से संगठन में मजबूती आएगी ऐसा माना जा रहा है।

RO No. 13467/9