
अजय दुबे ने बताया कि ऐसी है योजना
कोरबा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की वर्षगांठ के उपलक्ष में 500 युवाओं का दल दो पहिया गाड़ी से जाएगा। हरदी बाजार क्षेत्र के 40 गांव को मिलाकर इस प्रकार की योजना बनाई जा रही है कि यहां के ग्रामीण हर गांव से एक-एक रामदूत को अयोध्या भिजवाएंगे। इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
सनातन संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय दुबे ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को एक अच्छे उद्देश्य से लंबे समय के लिए जोडऩा है। इसलिए हमने तय किया है विवेकानंद जयंती पर युवा सम्मेलन के साथ क्षेत्र से युवाओं की भागीदारी अयोध्या यात्रा में कराई जाए। इसके अंतर्गत संबंधित ग्रामों से हर व्यक्ति आंशिक आर्थिक सहयोग करेगा। अभियान में प्रत्यक्ष रूप से उनकी भागीदारी तय होगी। संबंधित रामदूत को प्रेरित करने का काम हमारा होगा। सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे ने बताया कि योजना यह भी है कि वापसी के द्वारा क्षेत्र स्तर पर छोटे कार्यक्रम किया जाए और इसके माध्यम से व्यापक जन जागरूकता का वातावरण तैयार किया जाए। विभिन्न प्रकार की बुराइयों का उन्मूलन करना इसका एक बड़ा संकल्प होगा। याद रहे कोरबा जिले में 3 अरब 33 करोड़ 33 लाख राम नाम लेखन महायज्ञ का एक सोपान पूरा कर लिया गया है। इन पुस्तिकाओं को अयोध्या भिजवाने के लिए अगला कार्यक्रम 12 जनवरी से प्रारंभ होगा। इसमें 500 बाइक में युवा अयोध्या जाएंगे। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना पर प्रक्रिया चल रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का अनुपात इसमें तय किया जा रहा है ताकि सभी क्षेत्रों की भागीदारी को इस अभियान के साथ आध्यात्मिक क्रांति के साथ समग्र जीवन मूल्यों की स्थापना के लिए व्यापक ब्लू प्रिंट तैयार करना है।



















