
जांजगीर चांपा । महाशिवरात्रि के अवसर पर विराट कांवर यात्रा का आयोजन रखा गया है जिसमें डोंगाघाट चांपा से पीथमपुर तक यात्रा होगी। इस कांवर यात्रा का आयोजन जय बाबा कलेश्वर नाथ समिती द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है जो आयोजन 39 वा वर्ष है । कांवर यात्रा में यात्रीगण 15 फरवरी की सुबह 5 बजे डोंगाघाट हसदेव नदी से जल भरकर निकलेंगे और पीथमपुर पहुंचकर बाबा कलेश्वर नाथ में जल चढ़ाएंगे । आयोजन समिति ने अपील किया है कि यात्रा के लिए अपना नाम समिति के सचिव कालीदास महंत के पास एंट्री करा यात्रा का पुण्य लाभ उठावें।
ज्ञात हो कि विराट कांवर यात्रा का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है जिसमें बढ़- चढ़ कर लोग हिस्सा लेते हैं। वही पीथमपुर कालेश्वरनाथ मंदिर के सामने समिति के द्वारा प्रसाद वितरण किया जाता है। इस कांवर यात्रा में कालिदास महंत जो कि समिति के सचिव हैं की भमिका अहम होती है जो लोगों को बाबा से जोडऩे का कम करते हैं। महाशिवरात्रि का पर्व न केवल चांपा नगर वासियों का विशेष पर्व है बल्कि यह पूरे जिले में पूरे आस्था के साथ मनाया जाता है। पीथमपुर में स्थित बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर प्राचीन मंदिर है जहां जांजगीर चांपा जिले से ही नहीं बल्कि आसपास पड़ोसी जिलों से भी भक्त यहां दर्शन करने आते हैं। विराट कंवर यात्रा के सचिव कालिदास महंत ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को कांवर यात्रा में शामिल होना है तो वह संपर्क कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।





















