
नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव को लिए आज 11 बजे से मतदान होगा और शाम को नतीजे भी सामने आ जाएंगे। 37 सीटों में से सात राज्यों में हुए चुनावों में 26 नेता निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें शरद पवार, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, विनोद तावड़े और बाबुल सुप्रियो जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन तीन राज्यों- बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
बिहार में, JDU के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर, साथ ही BJP के नितिन नवीन और शिवम कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। लेकिन पांचवीं सीट पर NDA के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के एडी सिंह के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, जिसका फैसला केवल मतदान से ही हो पाएगा।
बिहार में पांचवीं सीट पर कांटे की टक्कर
आंकड़ों से पता चलता है कि महागठबंधन, जिसके पास अभी 35 विधायक हैं, को जीत हासिल करने के लिए 41 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। AIMIM के सभी 5 विधायकों ने तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। साथ ही BSP विधायक भी आरजेडी उम्मीदार को वोट दे सकता है।






























