
पुणे। महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआइडी) ने बारामती विमान दुर्घटना मामले में वीएसआर वेंचर्स के मालिक वीके ¨सह से गुरुवार को पूछताछ की। वीएसआर वेंचर्स उस विमान की संचालक है जो बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत हो गई थी। सीआईडी के एक अधिकारी ने पूछताछ के बारे में अधिक जानकारी दिये बिना कहा कि वी के सिंह का बयान दर्ज किया जा रहा है। वीएसआर वेंचर्स द्वारा संचालित एक लियरजेट 45 विमान 28 जनवरी को पुणे जिले की बारामती हवाई पट्टी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
विमान दुर्घटना के बाद बारामती तालुका पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया था और बाद में इसे पुणे सीआइडी को सौंप दिया गया था। इससे पहले, जांच एजेंसी ने कहा था कि उसका ध्यान इस बात का पता लगाने पर है कि क्या किसी गड़बड़ी या आपराधिक लापरवाही के कारण बारामती हादसा हुआ था।

































