जालंधर। पंजाब की जालंधर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन बदमाशों से 6 और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की हैं। इससे इस मामले में कुल बरामद पिस्तौलों की संख्या 8 हो गई है। इससे पहले दो पिस्तौल पहले ही जब्त की जा चुकी थीं। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनकरण सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये तीनों गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के निकट सहयोगी हैं। इन्हें पिस्टल की खेप मध्य प्रदेश से मिली थी। पुलिस का मानना है कि ये आरोपी पंजाब के विभिन्न आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करने का काम कर रहे थे।

RO No. 13467/7