पश्चिम एशिया संघर्ष: गाजियाबाद के 50 लोग विदेश में फंसे, बहरीन में सबसे अधिक, चिंता में परिजन

गाजियाबाद। पश्चिम एशिया में छिड़े महासंग्राम के बाद जिले से विदेश में यात्रा पर गए लगभग 50 लोग फंसे हुए हैं, उनकी सूची जिला प्रशासन द्वारा तैयार कर राहत आयुक्त कार्यालय को भेजी गई है। 50 में से सबसे अधिक 20 लोग अकेले बहरीन में फंसे बताए जा रहे हैं।राहत आयुक्त कार्यालय से मिले निर्देश के बाद जिला प्रशासन द्वारा महासंग्राम के मद्देनजर विदेश में फंसे जिले के लोगों की सूची तैयार की जा रही है।जिले के लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य विदेश में फंसा है और उसे भारत आने में परेशानी हो रही है तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें। एडीएम एफआर सौरभ भट्ट ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के आधार पर 50 लोगों की सूची तैयार की गई है। यह सूची राहत आयुक्त कार्यालय को भेजी गई है।राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा सूची गृह मंत्रालय के साथ साझा की जाती है, जिससे कि विदेश में फंसे लोगों को मदद मुहैया कराई जा सके और जल्द ही उनको भारत लाया जा सके।

RO No. 13467/11