
लोगों को बताया-सेवा में कमी होने पर हमसें करें संपर्क
कटघोरा। ग्राम पंचायत सलोरा ’ क ‘में 7 फरवरी दिन रविवार को जिला उपभोक्ता विवाद निवारण विधिक शिविर कार्यक्रम में संपन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता मैडम, जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य सुश्री ममता दास ,पंकज देवड़ा एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
मंच पर उपस्थित अभ्यागतो का स्वागत संतोषी निषाद द्वारा की गई। अध्यक्ष रंजना दत्ता ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ता संरचना कानून ऐसा कानून है जो उपभोक्ताओ के अधिकारों की रच्छा करता है और उपभोक्ताओं को हुये नुकसान के लिए और सेवा में कमी के लिए उन्हें आयोग मुआवजा भी दिलाता है ।
जागो ग्राहक जागो , अब भी समय की जागरूक हो ।जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य सुश्री ममता दास ने बताया किअगर हमारे साथ धोखाधड़ी होता है तो हम तुरंत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराए और अगर कोई दुकानदार गलत समान बेचता है तो उसकी शिकायत आप उपभोक्ता फोरम में कर सकते है ।और पंकज देवड़ा ने बताया की जिला उपभोक्ता फोरम में जल्दी ही मामले का निराकरण होता है ।इसलिए आप लोगो के लिए यह कानून बनाया गया जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाए इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच – उमेश सिंह तंवर, उपसर्पंच -धीरज निषाद् , पंच बालकृष्ण निषाद ,परदीप दिवाकर, पंच महिला समिति अध्यक्ष राजमत बाई बिहान योजना की शकुंतला केवर्त शिवकुमारी कंवर, गिरजा कंवर, सुनीता कंवर ,लता कंवर, देहुती शांति बाई ,बचान बाई , सरस्वती कंवर, दर्रा भाटा के सरपंच – प्रमिला कंवर, शिशु मंदिर शिक्षिका राधिका, हाईस्कूल शिक्षिका माया चत्रिय और अधिवक्ता संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष सुनील वर्मा ,पवन नेटी विभास गोस्वामी, हेमचंद्र रातें, छत राम निषाद, ऋषभ महंत उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन सुश्री संतोषी निषाद ने की।






















