
नई दिल्ली १९ फरवरी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अपना भाषण नमस्ते कहकर शुरू किया और भारत की तारीफ। उन्होंने कहा कि भारत ने वो बनाया है जो कोई और देश नहीं बना सकता है। मैक्रों ने भारत दौरे की शुरुआत मुंबई से की थी। मुंबई सीएसटी स्टेशन पर रात को वॉक करते हुए उनका एक वीडियो खूब वायरल भी हुआ था। समिट स्पीच के दौरान उन्होंने मुंबई में सडक़ किनारे सामान बेचने वाले एक शख्स की किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे डिजिटल पेमेंट सिस्टम का भारत में तेजी से विस्तार होने पर उस शख्स की जिंदगी बदल गई। उन्होंने कहा, 10 साल पहले, मुंबई में एक सडक़ किनारे बेचने वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था। कोई पता नहीं, कोई कागज़ नहीं, कोई एक्सेस नहीं… आज वही बेचने वाला अपने फोन पर पेमेंट लेता है। यह कोई टेक्नोलॉजी की कहानी नहीं है, यह एक सिविलाइजेशन की कहानी है। दिल्ली में एआई बिजनेस लीडर्स, इनोवेटर्स और पॉलिसीमेकर्स के साथ पांच दिन के समिट में मैक्रों ने इस नई टेक्नोलॉजी को अपनाने में भारत की तेजी से तरक्की की तारीफ की है। मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा, भारत ने कुछ ऐसा बनाया जो दुनिया का कोई दूसरा देश नहीं बना सकता है। 1.4 बिलियन लोगों के लिए एक डिजिटल पहचान, एक पेमेंट सिस्टम जो अब हर महीने 20 बिलियन ट्रांज़ैक्शन प्रोसेस करता है, एक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर जिसने 500 मिलियन डिजिटल हेल्थ ढ्ढष्ठ जारी किए हैं।





















