
जांजगीर। मतदान सुबह 10.30 बजे सीलिंग प्रक्रिया के बाद 10.30 से 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद एक घंटे के लंच ब्रेक के बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए चुनाव अधिकारी अधिवक्ता ललित सिंह को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ उमेश राठौर और ईश्वर प्रसाद तिवारी सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव प्रक्रिया पुराने नियमों के अनुसार ही होगी, पर पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चुनाव के लिए अधिवक्ताओं को मनाने का दौर शुरू हो गया है।
सभी अपने-अपने स्तर पर दावे और वादे कर अधिवक्ताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। वन भोज के आयोजन भी शुरू हो गए हैं। 29 दिसंबर को होने वाला मतदान और उसी दिन परिणाम घोषणा के चलते अधिवक्ताओं में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया और प्रत्याशियों के औपचारिक परिचय के साथ चुनावी माहौल और गर्माने की पूरी संभावना है।
चुनाव के लिए नामांकन 15 से 18 दिसंबर तक दोपहर 3 बजे तक लिया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच और अंतिम सूची 18 दिसंबर के बाद जारी की जाएगी। अधिवक्ता संघ के 349 सदस्यों की प्रथम मतदाता सूची जारी की जा चुकी है। अंतिम सूची मासिक सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर के बाद जारी होगी। केवल वही अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे जिनके नाम जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता सूची में दर्ज हैं और वे नियमित रूप से अधिवक्ता व्यवसाय कर रहे हैं।
15 से 18 दिसंबर तक होगा नामांकन
इस बार चुनाव कड़े मुकाबले वाला चुनाव अधिकारी ललित सिंह के अनुसार इस बार संघ के चुनाव में सभी पदों पर मुकाबला देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कई अधिवक्ता सक्रियता से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं और माहौल काफी उत्साहपूर्ण है। इस बार मुकाबला जोरदार होगा। जिले में अधिवक्ताओं के बीच इस चुनाव को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। कई युवा अधिवक्ता भी संघीय पदों में रुचि दिखा रहे हैं, जिससे चुनाव और भी प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।



















