
बाहरी दिल्ली [एजेंसी]।बाहरी उत्तरी दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात घर के अंदर हुई। आसपास के लोगों को घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर से चारों के शव बरामद किए। सभी की हत्या तेजधार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। डिस्क्लेमर दिल्ली के चंदन पार्क में पत्नी और बच्चों का यह समाचार प्रारम्भिक सूचना के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं।




















