
सूरजपुर। जिले में एक युवक की रहस्यमयी हत्या की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिसने पति को जिंदा जलाकर मार डाला था। यह मामला 6 अगस्त 2025 का है, जब कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की जली हुई लाश बरामद हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही पुलिस इस हत्याकांड की गहराई से जांच में जुट गई थी।





























